दान की वास्तविकता जानें
*सामान्यतया आदमी दान का मतलब किसी को धन देने से लगा लेता है। धन के अभाव में भी आप दान कर सकते हैं। तन और मन से किया गया दान भी उससे कम श्रेष्ठ नहीं।*
*किसी भूखे को भोजन, किसी प्यासे को पानी, गिरते हुए को संभाल लेना, किसी रोते बच्चे को गोद में उठा लेना, किसी अनपढ़ को इस योग्य बना देना कि वह स्वयं हिसाब किताब कर सके। यह भी किसी दान से कम नहीं है।*
*हम किसी को उत्साहित कर दें, आत्मनिर्भर बना दें या साहसी बना दें, यही भी दान है। अगर आप किसी को गिफ्ट का ना दे पायें तो मुस्कान का दान दें, आभार भी काफी है। किसी के भ्रम-भय का निवारण करना और उसके आत्म-उत्थान में सहयोग करना भी दान है।*
*जो इंसान अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेता है, वही सबसे बड़ा अमीर है।*
Comments