कुंडली में सूर्य की खराब स्थिति से जानें क्या होता है

कुंडली मे सूर्य का खराब प्रभाव जानें

सूर्य जन्म कुंडली में जिस भाव में होता है, उस भाव से जुड़े फलों की हानि करता है। 
 
यदि सूर्य पंचमेश, नवमेश हो तो पुत्र एवं पिता को कष्ट देता है। सूर्य लग्नेश हो तो जातक को सिरदर्द, ज्वर एवं पित्त रोगों से पीड़ा मिलती है। 
 
मान-प्रतिष्ठा की हानि का सामना करना पड़ता है। 
 
किसी अधिकारी वर्ग से तनाव, राज्यपक्ष से परेशानी आदि। 
 
यदि न्यायालय में विवाद चल रहा हो, तो प्रतिकूल परिणाम। 
 
शरीर के जोड़ों में अकड़न तथा दर्द। किसी कारण से फसल का सूख जाना। 
 
व्यक्ति के मुंह में अक्सर थूक आने लगता है तथा उसे बार-बार थूकना पड़ता है। 
 
सिर किसी वस्तु से टकरा जाता है। तेज धूप में चलना या खड़े रहना पड़ता है।

Comments

Popular posts from this blog

स्वर्ण प्रभा

आनलाइन कवि सम्मेलन

गुरू के चरणों में प्रेम के लिये पढें नित्य गुर्वाष्टकम्