चांद अब इंतजार तेरा है

मेरा चांद
,,,,,,,,,,,,,,,,
चांद अब इंतजार तेरा है
मुझको लगता है अब तु मेरा है
रात जश्नें बहार लगती है
मुझको किस रोशनी ने घेरा है
चांद,,,,,,,,,
दिल को बहलानें की वजह तुम हो
इश्क का ये नया सबेरा है
चांद,,,,,,
हमनें तनहाइयों को देखा है
दिल में ये कौन राग छेड़ा है
चांद,,,,,,,,
सब्जबागी नही हकीकत है
मैनें इस आग में भी खेला है
चांद,,,,,,,
वक्त का तजुर्बा बताता है
हर तरफ मतलबी बसेरा है
चांद ,,,,,,
हम भी नादान हैं कि समझे नही
कौन दिल का मेरे लुटेरा है
चांद अब,,,,,,,
आलोक रंजन शास्त्री इन्दौर 9425069983

Comments

Popular posts from this blog

स्वर्ण प्रभा

आनलाइन कवि सम्मेलन

गुरू के चरणों में प्रेम के लिये पढें नित्य गुर्वाष्टकम्