प्यारा भारत देश हमारा

भारत प्यारा
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, 
प्यारा भारत देश हमारा
हिम गिरि मुकुट शान है इसकी
स्वर्ग धरा सा न्यारा
प्याराभारत,,,,,,
पावन मिट्टी गंगा जल सा
देवभूमि कण कण  है
अविरल सिंचित नदियां करती
भक्ति भाव अविचल है
महिमा मंडित जग ने माना सारा
प्यारा भारत देश,,,,,,,,,
संस्कृति मधुर गीत है गाती
विश्व विजय सी इसकी थाती
दीप जलाकर हम करते हैं
ये प्राणों से प्यारा
प्यारा भारत,,,,,,,
इसकी मर्यादा में हम अपना सर्वस्व लुटा देते है़
हम भारत वासी जन जन में देशकी भक्ति
जगा देते हैं
बलिदानों का तारा
प्यारा भारत देश हमारा
आलोक त्रिपाठी इन्दौर 9425069983

Comments

Popular posts from this blog

स्वर्ण प्रभा

आनलाइन कवि सम्मेलन

गुरू के चरणों में प्रेम के लिये पढें नित्य गुर्वाष्टकम्