वृषभ राशि गुण और स्वभाव जानें अपनी राशि कुंडली में

बृषभ राशि वालों के गुण और स्वभाव
वृष राशि वाले जातकों में सहनशीलता बहुत अधिक होती है। ये अपने कार्यों को शिथिलतापूर्वक पूर्ण करते हैं। वृष राशि वाले जातक आरामतलब व थोड़े आलसी किस्म के होते हैं। इनकी राशि का स्वामी शुक्र होने के कारण इस राशि वाले जातक दिखने में बहुत आकर्षक व सुंदर होते हैं। इनका स्वभाव सौम्य होता है किन्तु यदि इन्हें अत्यधिक प्रताड़ित किया जाए तो ये बहुत आक्रामक हो जाते हैं। 
 
वृष राशि वाले जातक थोड़े रूढ़िवादी विचारों वाले होते हैं। ये वैभव-विलासिता वाला जीवन जीना पसन्द करते हैं। इन्हें फैशन अधिक प्रभावित करता है। इन्हें फिल्में, गीत-संगीत एवं नृत्य इत्यादि में विशेष रूचि होती है। वृष राशि वाले जातक भोग-विलास में बहुत रूचि लेते हैं। इनका स्वभाव कामुक होता है। 
 
यदि शुक्र पर क्रूर ग्रहों का प्रभाव हो तो वृष राशि वाले जातकों को व्यभिचारी बनते देर नहीं लगती। प्राय: इनके प्रेम संबंध सफल होते हैं। ये अत्यधिक धनार्जन करना पसंद करते हैं। आकर्षक भवनों व महंगी गाड़ियों में घूमना-फिरना इन्हें पसन्द होता है।

Comments

Popular posts from this blog

स्वर्ण प्रभा

प्रिये एक कविता जो केवल मेरी कल्पना है

गुरू के चरणों में प्रेम के लिये पढें नित्य गुर्वाष्टकम्