अमन चैन का गुलशन मेरा भारत

मेरा भारत
🌺🌺🌺
अमन और चैन का गुलशन ये भारत हम भी देखेंगे
सरसता समता का मधुबन ये भारत हम भी देखेंगे
अमन और,,,,

गली चौराहे होंगे स्वच्छ नदियाँ दूध सी होंगी
मुहल्ले प्रेम बरसायेगे गलियाँ महकती होगी
बरसते मेघ के  सावन ये भारत हम भी देखेगे
अमन और,,,,,,,,,

मिटेगी धर्म की दूरी मनुजता फिर से छायेगी
सभी मिलकर रहेगे देश भक्ती जाग जायेगी
गले मिलते हुये बचपन ये भारत हम भी देखेंगे
अमन और,,,,,,,

जाति दूषित विचारों का समापन हो हि जायेगा
हर एक बंदा हर एक के सुख में दुख में खो हि जायेगा
न होगी अब कोइ अड़चन ये भारत हम भी देखेंगे
अमन और,,,,,

मुलाजिम अपनी जिम्मेदारियाँ को अब निभायेगे
हुकूमत नेक नजरों से हुकुम अपना चलायेगे
बराबर हक का अनुमोदन ये भारत हम भी देखेगे
अमन और,,,,
🍀🍀🍀

आलोक रंजन

Comments

Popular posts from this blog

स्वर्ण प्रभा

प्रिये एक कविता जो केवल मेरी कल्पना है

गुरू के चरणों में प्रेम के लिये पढें नित्य गुर्वाष्टकम्