सावन सूना लागे

सावन सूना लागे
,,,,,,,,,,,,
कैसा सावन कैसा झूला कैसी कजली गीत रे
रिमझिम की बरसातें कैसी
कैसी मधुबन प्रीत रे
सावन के झूले सूनें हैं
सूनी मधुवन की बगिया
गोपिन के पनघट सूनें हैं

सूना है संगीत रे
रिमझिम,,,,,,,,,,,
मेले की रंगरेली सूनी
मौसम की रंगत सूनी
बारातों की चहकन सूनी
गलियां हैं सूनी सूनी
मन का गुंजन सूना लागे
सूनी है संगीत रे,,,,,,,,,,,
रिमझिम,,,,,,,,
बाजारों की रौनक सूनी
सूने  सब चौराहे हैं
चाचा की चट्टी सूनी है
सूनी सभी निगाहें है
कैसी है आपदा छिन गइ
हर चेहरे की जीत रे
रिमझिम,,,,,,,,,,
आलोक त्रिपाठी इन्दौर 9425069983

Comments

Popular posts from this blog

स्वर्ण प्रभा

आनलाइन कवि सम्मेलन

गुरू के चरणों में प्रेम के लिये पढें नित्य गुर्वाष्टकम्