पहचान

पहचान
🌺🌺🌺
प्यार में हम झुक गये उनकी अदा के सामने
वो तो हँसकर चल दिये गैरों के दामन थामनें

मुश्किलें मेरी कि मैं कुछ और कर सकता नही
एक  गहरी सी झलक है दिल के मेरी जान में

रात की तनहाइ कट जाये तो कुछ सजदा करूँ
बस गये हम आके देखो मंदिरों के गाँव में

राह के कंकड़ ज़रा सी चूक हो जाये अगर
घाव कर देते उछलकर मेरे सीधे पाँव में

बहुत मुश्किल से मिली है ये वतन की मिट्टियाँ
रास्तों में हमनें देखी कितनी जलती शाम में

बेखबर होते गये जबसे हमीं से हम यहाँ
वास्ता परमात्मा का कैसे हो इस ठाँव में

हो गये हम भी वफा के नाम पर कितने दुखी
कोइ गलती हो गइ रंजन तेरी पहचान में

🌺🌺🌺🌺
आलोक रंजन

Comments

Popular posts from this blog

स्वर्ण प्रभा

प्रिये एक कविता जो केवल मेरी कल्पना है

गुरू के चरणों में प्रेम के लिये पढें नित्य गुर्वाष्टकम्