जमाना एक दरिंदा है


ग़ज़ल
जमाना एक दरिंदा है गरीबों को सताता है
कोई आंसू छुपाता है कोई आंसू बहाता है

नहीं कोई किसी का है यहां पर सब पराए हैं
सभी झूठे यहां रिश्ते भले कोई जताता है

नहीं है खौफ कोई भी यहां मनमानियां होती
कोई कानून का डर भी नहीं उनको डराता है

यहां मजबूरियां देखो बहुत छाई उदासी है
कोरोना काल बन करके किसी को छीन
 जाता है
सितम इतना कि अब बर्दाश्त के बाहर हुआ जाता
न रोजी रोटी है जिंदा न कोई काम आता है

आलोक रंजन इंदौरी

Comments

Popular posts from this blog

स्वर्ण प्रभा

आनलाइन कवि सम्मेलन

गुरू के चरणों में प्रेम के लिये पढें नित्य गुर्वाष्टकम्